Monday, April 25, 2011

नाम जप की महिमा



विनय बिहारी सिंह


विभिन्न ऋषियों ने नाम जप की महिमा को अकथनीय कहा है। यानी नाम जप से क्या- क्या लाभ होता है, इसका वर्णन करना असंभव है। फिर भी भक्तों का उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न संतों ने कहा है कि नाम- जप का पहला फायदा यह होता है कि आपके साथ शुभ शक्तियां जुड़ जाती हैं। आपको पहले की तुलना में ज्यादा सुख मिलेगा। क्यों? क्योंकि आपके ऊपर भगवान की कृपा बरसने लगती है। किसका नाम जपें? यह आपके ऊपर है। आमतौर पर तीन प्रमुख देवता हैं- ब्रह्मा, विष्णु और महेश। ब्रह्मा जी का नाम जप प्रचलित नहीं है। सिर्फ विष्णु और शिव जी का नाम जप चलता है। भगवान राम और कृष्ण- विष्णु के ही अवतार कहे गए हैं। और भगवान शिव तो अविद्या का नाश करने वाले कहे ही जाते हैं। उन्हीं की पत्नी हैं माता पार्वती, जो दुर्गा के रूप में भी हैं और काली के रूप में भी। तो इन देवी- देवताओं में किसी का भी नाम जप किया जा सकता है। इससे मनुष्य की विपत्तियां और दुख टलते हैं। मन हल्का होता है। तनाव दूर होता है और भगवान के प्रति प्रेम बढ़ता है। प्रेम बढ़ने से कल्याण की मात्रा बढ़ती जाती है।

1 comment:

दिलीप said...

mahamantra ka jaap karein...hare krishna hare krishna krishna krishna hare hare...hare ram hare ram ram ram hare hare...