Wednesday, March 25, 2009

स्टेम सेल से बन सकता है सिंथेटिक खून


विनय बिहारी सिंह

आखिर इंग्लैंड के वैग्यानिकों ने भ्रूण के स्टेम सेल से सिंथेटिक खून बनाने का कमाल कर ही दिया। हमारे ऋषि- मुनियों ने न जाने कितने लोगों को नया जीवन दिया है। किसी बीमार व्यक्ति को वे तत्काल स्वस्थ कर देते थे। किसी कष्ट से मर रहे व्यक्ति को राहत देते थे और उसका जीवन बचा लेते थे। आज वही काम वैग्यानिक कर रहे हैं। इससे हमारे ऋषियों के चमत्कार प्रमाणित ही होते हैं। स्टेम सेल बना खून एकदम स्वस्थ होगा। उसमें कोई त्रुटि नहीं होगी और किसी को भी वह खून दिया जा सकता है। इस तरह अब खून की कमी की समस्या हल हो गई। ये वैग्यानिक ओ- निगेटिव खून बनाने में सफल हो गए हैं। ओ- निगेटिव खून यूनिवर्सल डोनर है यानी यह खून किसी भी ग्रुप के खून वाले को दिया जा सकता है। उसका शरीर ओ- निगेटिव खून स्वीकार कर लेगा। मान लीजिए कि आपका ब्लड ग्रुप ए- पाजिटिव है। और आपके शरीर में बी- पाजिटिव खून डाल दिया गया तो आपका जीवन खतरे में पड़ जाएगा। लेकिन अगर आपको ओ- निगेटिव ब्लड दिया गया तो आपका शरीर मजे से इसे स्वीकार कर लेगा। ओ- निगेटिव बहुत कम लोगों का खून होता है। पूरी आबादी का सिर्फ ७ प्रतिशत खून ही ओ- निगेटिव होता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि यह खून हर ग्रुप के व्यक्ति को दिया जा सकता है। इंग्लैंड के वैग्यानिकों को जितना धन्यवाद दिया जाए, कम है।