Monday, October 12, 2009

दो साल का बच्चा अद्भुत रूप से मेधावी

विनय बिहारी सिंह

यह घटना है ब्रिटेन की। दो साल के बच्चे आस्कर रिंगले की तुलना अल्बर्ट आइंस्टाइन और स्टीफेन हाकिंग से की जा रही है। नतीजा यह है कि ब्रिटेन की सोसाइटी आफ हाई आईक्यू पीपुल ने बच्चे आस्कर को अपना सदस्य बना लिया है। यह दुनिया को चौंकाने वाली घटना है। आस्कर के मां- बाप कह रहे हैं कि यह बच्चा आम बच्चों की तरह ही सवाल पूछता रहता है। लेकिन खुद ही वे बातें बताता है जो रिसर्च कर रहे वैग्यानिक बताते हैं। दो साल के बच्चे को इतनी जानकारी है, इस बात की जानकारी मिलते ही, विशेषग्य आस्कर के घर पुहंचे। पूरी जांच के बाद विशेषग्य भी चकित रह गए। दो साल का बच्चा पेंगुइन की प्रजनन प्रणाली के बारे में विस्तार से बात कर रहा है। हर सवाल का जवाब दे रहा है। वैग्यानिक और मनोचिकित्सक हैरान हैं। लेकिन सोसाइटी आफ हाई आईक्यू पीपुल ने तुरंत आस्कर को अपना सदस्य बना लिया। हालांकि इसके सदस्य वही लोग होते हैं जो किसी भी क्षेत्र के अत्यंत मेधावी व्यक्ति हों। सोसाइटी उन्हीं को अपना सदस्य बनाती है। आस्कर को इस सोसाइटी के प्रति कोई रुचि नहीं थी। लेकिन सोसाइटी के लोग आस्कर की मेधा से खासे प्रभावित हैं। कुछ विशेग्यों का कहना है कि आस्कर पूर्व जन्म में कोई अत्यंत मेधावी व्यक्ति रहा होगा। आस्कर को लेकर ब्रिटेन के बुद्धिजीवियों के बीच विचार- विमर्श जारी है।

2 comments:

Mishra Pankaj said...

सुन्दर और अनोखी बात

Aditya Gupta said...

Very Nice article...Thanks for sharing it.