Monday, November 12, 2012

शुभ दीपावली





हमारे देश में कार्तिक अमावस्या को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। मेरे पास कृष्ण प्रिया ने एक ई मेल भेजा है जिसमें दीपावली के महत्व को रेखांकित किया गया है।
१- दीपावली के दिन ही लक्ष्मी जी का जन्म हुआ था।
२- भगवान विष्णु ने इसी दिन वामन अवतार के रूप में राजा बालि के कैद से मां लक्ष्मी को छुड़ाया था।
३- भगवान कृष्ण ने राक्षस राजा नरकासुर का इसी दिन वध कर १६ हजार महिलाओं को कैद से मुक्त किया था।
४- पांडव १२ साल के अज्ञातवास के बाद इसी दिन वापस लौटे थे। वे जुए में हारने के कारण शर्त के मुताबिक अज्ञातवास में गए थे।
५- रावण का वध करने और लंका पर विजय पताका फहराने के बाद भगवान राम इसी दिन अयोध्या लौटे थे।
६- महान हिंदू राजा विक्रमादित्य ने आज ही के दिन दीपावली मनाने की शुरूआत की थी।
७- दीपावली के दिन आर्यसमाज के संस्थापक महर्षि दयानंद ने निर्वाण प्राप्त किया था।
८- दीपावली के दिन को सिख धर्म में भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

2 comments:

Madan Mohan Saxena said...

उम्दा पंक्तियाँ ..बेह्तरीन अभिव्यक्ति .बहुत अद्भुत अहसास.सुन्दर प्रस्तुति.
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाये आपको और आपके समस्त पारिवारिक जनो को !

मंगलमय हो आपको दीपो का त्यौहार
जीवन में आती रहे पल पल नयी बहार
ईश्वर से हम कर रहे हर पल यही पुकार
लक्ष्मी की कृपा रहे भरा रहे घर द्वार..

vandana gupta said...

सुन्दर प्रस्तुति.

दीप पर्व की आपको व आपके परिवार को ढेरों शुभकामनायें

मन के सुन्दर दीप जलाओ******प्रेम रस मे भीग भीग जाओ******हर चेहरे पर नूर खिलाओ******किसी की मासूमियत बचाओ******प्रेम की इक अलख जगाओ******बस यूँ सब दीवाली मनाओ