Saturday, November 5, 2011

कार्बोहाइड्रेट पर कुछ और बातें

विनय बिहारी सिंह



आज कार्बोहाइड्रेट पर फिर कुछ पढ़ने को मिला। आप तो जानते ही हैं कि कार्बोहाइड्रेट मनुष्य के शरीर के लिए जरूरी होता है। लेकिन हद से ज्यादा कार्बोहाइड्रेट हृदय रोग या रक्त शर्करा को बढ़ाता है। कार्बोहाइड्रेट आमतौर पर अनाज, सब्जियों, फलों आदि में मिलता है। लेकिन आस्ट्रेलिया के विशेषग्यों ने कहा है कि पावरोटी, पैस्ट्री और कोल्ड ड्रिंक्स पीने से खून में रक्त शर्करा बढ़ जाती है। इसलिए इनका सेवन नहीं करना चाहिए। क्या न खाएं?? विशेषग्यों का कहना है कि प्रासेस्ड फूड मत खाएं। जैसे बेकरी की चीजें खाना अच्छा नहीं है। खासतौर से पैस्ट्री, पेटीज और क्रीम से लैस केक। इसके अलावा आलू का कम सेवन करना चाहिए। तो क्या खाएं?? सादी घर में बनी हुई रोटी, कम तेल में पकाई सब्जी और फलों का सेवन सबसे अच्छा है। डाक्टरों ने कहा है कि चीनी और मैदे की बनी चीजों से परहेज करें। अच्छा है- संतुलित भोजन, तेल, घी, चीनी और मैदे का कम से कम सेवन और भूख से थोड़ा कम भोजन।
(मित्रों, मैं एक आवश्यक काम से उत्तर प्रदेश जा रहा हूं। एक हफ्ते बाद यानी १४ नवंबर को मुलाकात होगी।)

No comments: