Thursday, December 13, 2012

भजन के लाभ



सभी साधु- संतों ने कहा है कि भजन के अनेक लाभ हैं। चाहे किसी भजन की दो ही पंक्तियां गाई जाएं। चाहे धीरे- धीरे ही गाई जाएं, लेकिन इससे फायदा जरूर होता है। ठीक वैसा लाभ जो जप से मिलता है। लेकिन भजन गायन हृदय से होना चाहिए। भगवान से प्रार्थना  का असर भी गहरा होता है। साधु- संतों ने कहा है कि चाहे जिस विधि से भी हो, ईश्वर से संपर्क जोड़ना चाहिए। ईश्वर सर्वव्यापी हैं। सर्वशक्तिमान हैं, सर्वज्ञाता हैं। वे ही सर्वेसर्वा हैं। साधु- संतों की बातें झूठी नहीं हो सकतीं। उन्होंने जो कुछ कहा है- अनुभव के आधार पर कहा है। प्रत्यक्ष प्रमाण के आधार पर कहा है।

No comments: